Friday, April 3, 2020

मां की मौत की सूचना मिली, फिर भी डॉक्टर ने पहले ड्यूटी पूरी की, फिर घर पहुंचे

रायसेन जिले की देवरी तहसील में कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. केके सिलावट की इमरजेंसी सेवाओं में ड्यूटी लगी है। बुधवार दोपहर उनके पास घर से भाई का फोन आया कि मां का देहांत हो गया है। इसके बाद डॉक्टर असमंजस में पड़ गए। डॉक्टर ने अपने भाई और परिजन से चर्चा कर यह बात जानी कि घर तक मां का शव कब आएगा। परिजन ने 3 बजे तक शव आने की सूचना दी।


इसके बाद डॉक्टर ने निर्णय लिया कि पहले ड्यूटी पूरी करेंगे, इसके बाद वह घर जाएंगे। वह शाम करीब 4 बजे घर के लिए निकले। उन्होंने बताया कि उनके 4 भाई और हैं जो व्यवस्था में लगे हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी अकेले ही ड्यूटी है, ऐसे में कोई गंभीर मरीज आ जाए तो दिक्कत हो सकती है। इसलिए उन्होंने पहले ड्यूटी कर फर्ज निभाया


पत्रकरो के महाकुम्भ में 51 जिलो के पत्रकार हुए समानित

 पत्रकरो के महाकुम्भ में 51 जिलो के पत्रकार हुए समानित। मध्यप्रदेश मीडिया संघ व खंडवा पत्रकार संघ का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह सम्प...